शेयर मंथन में खोजें

मार्च 2014 में कारों की बिक्री घटी : सियाम (SIAM)

मार्च 2014 में घरेलू बाजार में यात्री कारों (Passenger Cars) की बिक्री साल-दर-साल 5% घटी है।

इस दौरान घरेलू बाजार में कार की बिक्री घट कर 1,71,489 हो गयी है। मार्च 2013 में घरेलू बाजार में 1,80,675 कारों की बिक्री हुई थी।

व्यावसायिक वाहनों (Commercial Vehicles) की बिक्री इस दौरान 25% घट कर 64,101 हो गयी है। 

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी किये गये ताजा आँकड़ों के मुताबिक मार्च में मोटरसाइकिलों (Motorcycles) की बिक्री साल-दर-साल 16% बढ़ कर 9,06,665 रही है। पिछले साल के इसी महीने में 7,80,022 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी। 

इस दौरान दोपहिया वाहनों (Two-wheeler sales) की बिक्री 21% बढ़ कर 13,34,214 रही है, जो कि बीते माह की समान अवधि में 11,01,203 दर्ज हुई थी। 

कारोबारी साल 2013-14 में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 5% गिर कर 17,86,899 रही है, जबकि पिछले कारोबारी साल में यह 18,74,055 दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख