शेयर मंथन में खोजें

फिक्की (FICCI) : महँगाई काबू में रखना आगामी सरकार की प्राथमिकता

आज मार्च 2014 के महँगाई दर के आँकड़े जारी किये गये हैं। इस दौरान महँगाई दर बढ़ कर 5.7% दर्ज हुई है।

फलों और सब्जियों की मँहगाई दर में उछाल देखा गया है। खाद्य महँगाई दर बढ़ने से मानसून की प्रसार में दिक्कतें हो सकती हैं। 

उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) के अध्यक्ष सिद्धार्थ बिड़ला (Sidharth Birla) के मुताबिक खाद्य महँगाई दर से निपटना आगामी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए, जब तक कि यह नियंत्रण में ना आ जाये।  

फिक्की के मुताबिक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने और कृषि उत्पादकता में सुधार खाद्य महँगाई को काबू में रखने के लिए आवश्यक है। भारतीय रिजर्व बैंक को इस दिशा में कारगर कदम उठाने होंगे क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र में विकास के संदर्भ में हम तेजी से पिछड़ रहे हैं। आईआईपी के ताजा आँकड़ों के मुताबिक फरवरी 2014 में मैन्युफैक्चरिंग में 3.7% की गिरावट दर्ज हुई है। औद्योगिक अर्थव्यवस्था में विकास के साथ हमें रोजगार सृजन की दिशा में भी काफी काम करना होगा। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख