शेयर मंथन में खोजें

मार्च 2014 में खुदरा महँगाई दर बढ़ कर 8.31%

सरकार ने खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई (Inflation) दर के मार्च महीने के आँकड़े पेश किये हैं।  

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक मार्च 2014 में खुदरा महँगाई बढ़ कर 8.31% पर आ गयी है, जबकि फरवरी 2014 में यह दर 8.1% थी।

माह-दर-माह आधार पर शहरी क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 7.55% से घट कर 7.51% रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुदरा महँगाई दर 8.43% से बढ़ कर 8.89% रही है। 

मार्च 2014 में खाद्य कीमतें बढ़ कर 9.10% हो गयी है, जबकि फरवरी 2013 में यह 8.57% दर्ज हुई थी। सब्जियों की कीमत में तेजी आयी है। इस दौरान सब्जियों के दाम पिछले महीने की तुलना में 14.04% से बढ़ कर 16.80% रहे हैं। फलों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। फरवरी 2014 में 15.79% की तुलना में मार्च 2014 में यह बढ़ कर 17.19% रही। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2014)  

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!