शेयर मंथन में खोजें

नोकिया (Nokia) : राजीव सूरी (Rajeev Suri) बने नये सीईओ (CEO)

फिनलैंड की कंपनी नोकिया (Nokia) ने राजीव सूरी (Rajeev Suri) को कंपनी की कमान सौंपी है।

 

नोकिया ने राजीव सूरी को नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। भारतीय मूल के राजीव सूरी 1 मई से स्टीफन एलॉप (Stephan Elop) की जगह पद्भार सँभालेंगे।

46 वर्षीय सूरी अक्टूबर 2009 से नोकिया साल्यूशंस एंड नेटवर्क्‍स (Nokia Solutions & Networks) का नेतृत्व कर रहे थे। 

राजीव सूरी ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। सूरी नोकिया से 1995 में जुड़े और 2007 में एनएसएन के प्रमुख रहे। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख