शेयर मंथन में खोजें

लार्सन एंड टुब्रो को 1,372 करोड़ के ठेके

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो को मेटलर्जिकल क्षेत्र से 1,372 करोड़ रुपये के ठेके हासिल हुए हैं। कंपनी को यह ठेके धातु क्षेत्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण कंपनियों से मिले हैं। वेदांता एल्युमिनियम ने उड़ीसा के अपने लांजीगढ़ स्थित संयंत्र में 30 लाख टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली एलुमिना परिशोधनशाला (रिफाइनरी) की स्थापना के लिए कंपनी को 516 करोड़ रुपये का ठेका दिया है।

यह काम 20 महीने में पूरा किया जाना है। साथ ही कंपनी को उत्कल एलुमिना इंटरनेशनल से उड़ीसा के दोरागुड़ा में 15 लाख टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली एलुमिना परिशोधनशाला की स्थापना के लिए 455 करोड़ रुपये का ठेका भी मिला है, जिसे दो साल में पूरा किया जाना है। इसके अतिरिक्त भूषण स्टील से भी कंपनी को 401 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख