शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल 2014 में महँगाई (Inflation) दर घट कर 5.20%

सरकार ने आज अप्रैल महीने के महँगाई दर के आँकड़े पेश किये हैं।

अप्रैल 2014 में महँगाई दर दो महीने के निचले स्तर पर आ गयी है। इस दौरान महँगाई दर घट कर 5.20% रही है, जो कि मार्च 2014 में 5.70% दर्ज हुई थी। 

अप्रैल महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर घट कर 8.64% रही है। बीते महीने यह दर 9.9% थी।

आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 7.66% से घट कर 7.06% हो गयी है। मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर भी 3.23% से कम हो कर 3.15% पर आ गयी है। 

अप्रैल 2014 में ईंधन समूह की महँगाई दर 11.22% से घट कर 8.93% पर रही है। (शेयर मंथन, 15 मई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!