शेयर मंथन में खोजें

नयी सरकार के लिए महँगाई सबसे बड़ी चुनौती : फिक्की (FICCI)

अप्रैल 2014 में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई (Inflation) दर 5.2% दर्ज की गयी। 

मार्च 2014 में 5.7% की तुलना में इसमें मामूली गिरावट आयी है। उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) के अध्यक्ष सिद्धार्थ बिड़ला (Sidharth Birla) के मुताबिक खाद्यान्न, ईंधन और बिजली की कीमतों में सुधार से महँगाई दर में कमी आयी है। 

हालाँकि हाल ही में डीजल के दाम में बढ़ोतरी, मानसून के अनिश्चित संकेतों और कीमतों में उतार-चढ़ाव पर आगामी समय में नजर रखनी पड़ेगी। फिक्की के मुताबिक नयी सरकार के लिए महँगाई सबसे बड़ी चुनौती होगी। उद्योग संगठन इस स्थिति से निपटने के लिए व्यापक कार्य योजना के प्रति आश्वस्त है। (शेयर मंथन, 15 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख