शेयर मंथन में खोजें

होटल लीला (Hotel Leela) के संस्थापक सी पी कृष्णन नायर (C P Krishnan Nair) का निधन

होटल लीलावेंचर्स  (Hotel Leelaventures) के संस्थापक और चेयरमैन एमिरेट्स का निधन हो गया।

लीला होटल समूह के संस्थापक कैप्टन सी पी कृष्णन नायर (Capt. C P Krishnan Nair) का आज शनिवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में सुबह 3.30 बजे निधन हो गया। 91 वर्षीय नायर कुछ समय से बीमार थे। 

नायर ने भारतीय सेना से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने कपड़ा उद्योग और लग्जरी हॉस्पिटैलिटी जगत में प्रवेश किया। उन्होंने लीला पैलेस, होटल और रिजॉर्ट्स ब्रांड की शुरुआत की।

इस क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें पद्मभूषण अवॉर्ड से भी नवाजा गया। फरवरी 2013 में लीलावेंचर के चेयरमैन का पद छोड़ने के बाद उनके दोनों बेटों विवेक नायर (Vivek Nair) और दिनेश नायर (Dinesh Nair) ने इसकी कमान सँभाली। (शेयर मंथन, 17 मई 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख