शेयर मंथन में खोजें

चालू खाता घाटा (CAD) घट कर 120 करोड़ डॉलर

देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से सकारात्मक खबर है। व्यापार घाटे में कमी की वजह से चालू खाते घाटे  (Current Account Deficit) में गिरावट आयी है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में देश का चालू खाता घट कर 120 करोड़ डॉलर रहा है, जबकि वित्त वर्ष 2013-14 की तीसरी तिमाही में यह 420 करोड़ डॉलर रहा था। वहीं, पिछले साल की समान अवधि में यह 1,810 करोड़ डॉलर दर्ज हुआ था। वित्त वर्ष 2014 में चालू खाता घाटा जीडीपी का 1.7% रहा। 

गौरतलब है कि साल-दर-साल आधार पर वित्त वर्ष 2014 में देश का व्यापार घाटा 19,750 करोड़ डॉलर से घट कर 14,760 करोड़ डॉलर रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख