शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस ने डिबेंचरों से जुटाये 1,000 करोड़ रुपये

देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दो किश्तों में नॉन कनवर्टिबल डिबेंचरों (एनसीडी) के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं। इस एनसीडी इश्यू का प्रबंधन करने वाली निवेश बैंकिंग कंपनी इडेलवाइज कैपिटल ने जानकारी दी है कि 500 करोड़ रुपये के एनसीडी की दूसरी किश्त को भी सफलता के साथ पूरा कर लिया गया है।

ये एनसीडी 3 साल की अवधि के हैं और रिलायंस इन पर सालाना 10.10% की दर से ब्याज चुकायेगी। एक हफ्ते पहले ही कंपनी ने अपने इस कार्यक्रम की पहली किश्त के तहत 500 करोड़ रुपये के एनसीडी जारी किये थे, जिनकी अवधि 10 साल और ब्याज दर 10.75% है।

पिछले कुछ दिनों से बाजार की तेजी के साथ-साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी मजबूती आयी है। लेकिन खास बात यह है कि दिसंबर महीने में अब तक जहाँ सेंसेक्स ने 9.72% की बढ़त हासिल की है, वहीं रिलायंस की उछाल 22.55% की है। आज मंगलवार को भी रिलायंस के शेयर ने बीएसई में 3.64% की बढ़त दर्ज की है। लेकिन एक और दिलचस्प बात यह है कि इस एनसीडी इश्यू का प्रबंधन करने वाली इडेलवाइज कैपिटल के शेयर ने भी बीते महज दो दिनों के अंदर 16.54% की तेजी दिखायी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख