शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2014 में विकास दर (GDP) घट कर 4.7%

केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (सीएसओ) ने देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के ताजा आँकड़े जारी कर दिये हैं। 

कारोबारी साल 2013-14 में देश की जीडीपी दर घट कर 4.7% रही है, जबकि 2012-13 में यह दर 4.8% दर्ज हुई थी।

महँगाई और उत्पादन व खनन क्षेत्र में गिरावट से लगातार दूसरे साल देश की विकास दर 5% से नीचे रही है। वहीं, कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में देश की विकास दर बिना किसी बदलाव के 4.6% पर रही है, जो पिछली समान तिमाही में भी 4.6% थी। 

कारोबारी साल 2014 में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की विकास दर घट कर -0.7% हो गयी है, जो पिछले साल 1.1% दर्ज हुई थी। साल दर साल आधार पर ही कारोबारी साल 2014 में कृषि क्षेत्र की विकास दर पिछले साल के 1.4% से बढ़ कर 4.7% हो गई है। इस दौरान खनन क्षेत्र की विकास दर -2.2% से -1.4% पर पहुँच गयी है। 

इस दौरान सर्विस क्षेत्र की विकास दर 7% से घट कर 6.8% पर पहुँच गयी है। कारोबारी साल 2014 में बिजली क्षेत्र की विकास दर 2.3% से बढ़ कर 5.9% हो गयी है। (शेयर मंथन, 31 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख