शेयर मंथन में खोजें

अगले 24 घंटे में केरल पहुँचेगा मानसून (Monsoon)

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले चौबीस घंटों में मानसून केरल के दक्षिणी तट पर दस्तक दे सकता है।

दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार तक केरल पहुँच जायेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे दक्षिण पश्चिम मानसून के बढ़ने के लिहाज से स्थिति अनुकूल बनी हुई है। 

आमतौर पर 1 जून के आसपास मानसून भारत में दस्तक दे देता है लेकिन इस बार मानसून औसत से कम रहने की वजह से इसके भारत पहुँचने में पाँच दिन की देरी के संकेत दिये गये थे।

गौरतलब है कि मानसून के केरल में आने के बाद यह तेजी से उत्तर की ओर चढ़ता है और लगभग 15 जून तक पूरा देश इसके दायरे में आ जाता है, लेकिन इस बार मानसून के केरल पहुँचने में ही देर हो गयी है। (शेयर मंथन, 05 जून 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!