शेयर मंथन में खोजें

मई 2014 में खुदरा महँगाई दर घट कर 8.28%

मई 2014 में खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई (Inflation) दर गिरावट आयी है।

 सरकारी आँकड़ों के मुताबिक मई 2014 में खुदरा महँगाई घट कर 8.28% पर आ गयी है, जबकि अप्रैल 2014 में यह दर 8.59% थी।

माह-दर-माह आधार पर शहरी क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 7.69% से घट कर 7.55% रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुदरा महँगाई दर 9.25% से घट कर 8.86% रही है। 

मई 2014 में खाद्य महगाई दर घट कर 9.56% हो गयी है, जबकि अप्रैल 2014 में यह 9.66% दर्ज हुई थी। इस दौरान सब्जियों के दाम पिछले महीने की तुलना में 17.50% से घट कर 15.27% रहे हैं। अप्रैल 2014 में 21.73% की तुलना में मई 2014 में फलों के दाम बढ़ कर 23.17% रहे। 

(शेयर मंथन, 12 जून 2014)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!