शेयर मंथन में खोजें

रेल (Rail) किरायों में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने रेल यात्री किराये और मालभाड़े में बढ़ोतरी कर दी है। सभी श्रेणियों के रेल यात्री किराये में 14.2% और मालभाड़े में 6.5% की वृद्धि हुई है। नयी दरें 25 जून 2014 से लागू होंगी।

इस बढ़ोतरी के बारे में रेल मंत्री सदानंद गौड़ा (Sadananda Gowda) का कहना है कि यात्री किराये और मालभाड़े में बढ़ोतरी यूपीए सरकार के समय से प्रस्तावित है। 16 मई को पूर्व रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसके आदेश जारी कर दिए थे। लेकिन देर शाम को बढ़े हुए यात्री किराये व मालभाड़े को वापस ले लिया गया। यूपीए सरकार के इस आदेश को अब नयी सरकार ने लागू किया गया है।

(शेयर मंथन, 21 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!