शेयर मंथन में खोजें

उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कटौती जारी : अरुण जेटली (Arun Jaitely)

ऑटो (Auto) और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (Consumer Durables) क्षेत्रों के लिए राहत की खबर है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitely) ने इन क्षेत्रों की खस्ता स्थिति को देखते हुए उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) पर छूट अगले छह महीने के लिए बढ़ा दी है। इस फैसले के बाद ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्रों के लिए 30 जून को समाप्त हो रही उत्पाद शुल्क पर छूट अब 31 दिसंबर 2014 तक जारी रहेगी।

गौरतलब है कि छोटी कारों, स्कूटरों, मोटरसाइकिलों और व्यावसायिक वाहनों के लिए उत्पाद शुल्क 8% पर रहेगा। एसयूवी वाहनों पर उत्पाद शुल्क 24% जबकि बड़ी कारों पर यह शुल्क 24% पर बरकरार रहेगा। (शेयर मंथन, 25 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख