शेयर मंथन में खोजें

गैस की कीमत नहीं बढ़ेगी तीन महीने

देश में प्राकृतिक गैस की कीमतों में अब तीन महीने तक इजाफा नहीं किया जायेगा। यह फैसला आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में लिया गया है।

गौरतलब है कि सी रंगराजन (C Rangarajan) समिति द्वारा सुझाये गये फॉर्मूले के बाद 1 अप्रैल 2014 से प्राकृतिक गैस की कीमत 4.2 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ कर 8.4 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू होनी थी। 

लेकिन, लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने 24 मार्च 2014 को यह निर्देश जारी किया था कि केंद्र सरकार अपना यह फैसला चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक टाल दे। इस स्थिति में गैस के दाम बढ़ाने का फैसला नयी सरकार के जिम्मे छोड़ दिया गया था। खबर थी कि 1 जुलाई 2014 से नयी गैस कीमतें लागू की जा सकती हैं।

(शेयर मंथन, 25 जून 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!