शेयर मंथन में खोजें

साल 2015 में भी टीसीएस (TCS) करेगी अच्छा विकास : साइरस पी. मिस्त्री (Cyrus P. Mistry)

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) 19वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) हुई।

कंपनी के चेयरमैन साइरस पी. मिस्त्री (Cyrus P. Mistry) ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की वजह से कारोबारी साल 2015 में कंपनी की विकास अच्छी बनी रहेगी। कारोबारी साल 2015 में आईटी उद्योग 8.8% की दर से विकास करेगा। इस दौरान कंपनी की विकास 16% रहने की उम्मीद है। कंपनी के कंसल्टिंग, डिजिटल और इंजीनियरिंग सर्विस क्षेत्र में अच्छी बढ़त रहेगी।

मिस्त्री ने कहा कि अल्टी को खरीदने से फ्रांस में कंपनी का कारोबार बढ़ा है। कंपनी ई-गवर्नेंस परियोजनाओं पर काम कर रही है। 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कल टीसीएस का शेयर भाव 3.85% की बढ़त के साथ 2398.40 रुपये पर बंद हुआ। कल के कारोबार में इससे पहले यह ऊपर की ओर 2404.95 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 28 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख