शेयर मंथन में खोजें

बुलेट, हाईस्पीड ट्रेनों का ऐलान

मोदी सरकार के पहले रेल बजट की खासियत हाईस्पीड और बुलेट ट्रेन को प्राथमिकता देना रही है।

रेल मंत्री सदानंद गौड़ा (Sadananda Gowda) ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन शुरू किये जाने का ऐलान किया। हालाँकि अभी इसके लि सर्वेक्षण किया जायेगा। इस परियोजना के लिए 60 हजार करोड़ रुपये की राशि की माँग की गयी है। 

दूसरी तरफ रेल बजट में देश के 9 रूटों पर 160 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हाईस्पीड ट्रेनें चलाये जाने की भी घोषणा हुई। ये 9 रूटों में दिल्ली-आगरा, दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-कानपुर, दिल्ली-पठानकोट, कानपुर-नागपुर, मैसूर-बैंगलुरु, चेन्नई-हैदराबाद और नागपुर-बिलासपुर नागपुर-सिकंदराबाद शामिल हैं। इसके साथ ही बजट में चार धाम को भी रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की बात कही गयी। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख