शेयर मंथन में खोजें

बजट (Budget) 2014-15 : आयकर (Income Tax) में छूट की सीमा बढ़ायी

वित्त मंत्री ने आज बजट में आयकर में मिलने वाली छूट बढ़ा दी है।

आयकर में करदाताओं को 50 हजार रुपये तक की छूट दी गयी है। आयकर सीमा को 2 लाख रुपये से बढ़ा कर 2.50 लाख रुपये कर दी गयी है। वहीं वरिष्ट नागरिकों के लिए आय में छूट 2.50 लाख रुपये से बढ़ा कर 3 लाख रुपये की गयी है। इसके साथ ही 80सी के तहत छूट 1 लाख रुपये से बढ़ा कर अब 1.50 लाख रुपये तक की गयी है। सरकार ने कर (टैक्स) स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है। 

सरकार ने आवास ऋण (होम लोन) में भी छूट दी है। आवास ऋण में 2 लाख रुपये तक के ब्याज पर कर में छूट दी जायेगी। पहले यह राशि 1.50 लाख रुपये थी। पीपीएफ में निवेश की सीमा भी 1 लाख रुपये से बढ़ा कर 1.50 लाख रुपये कर दी गयी है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख