शेयर मंथन में खोजें

मोजर बेयर और यूटीवी मोशन पिक्चर्स का समझौता

मोजर बेयर इंटरटेन्मेंट लिमिटेड ने यूटीवी मोशन पिक्चर्स के साथ होम विडियो लाइसेंसिंग के अधिकार से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस खबर के आने के बाद शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मोजर बेयर इंडिया और यूटीवी सॉफ्टवेयर कम्युनिकेशंस दोनों के शेयरों में उछाल दर्ज की गयी है। 

समझौते के बाद यूटीवी की 25 फिल्मों के घरेलू होम वीडियो अधिकार और रेंटल अधिकार मोजर बेयर इंटरटेनमेंट लिमिटेड (एमबीईएल) को मिल गये हैं। इन 25 फिल्मों में 9 निर्माणाधीन फिल्में भी सम्मिलित हैं। सुबह 11.40 बजे बीएसई में मोजर बेयर इंडिया का शेयर भाव 3.33% की उछाल के साथ 74.50 रुपये पर था, जबकि यूटीवी सॉफ्टवेयर कम्युनिकेशंस का शेयर भाव 6.27% की बढ़त के साथ 283 रुपये पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख