शेयर मंथन में खोजें

बजट से अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद : फिक्की (FICCI)

आज वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitely) ने केंद्रीय बजट 2014-15 संसद में पेश किया।

उद्योग मंडल फिक्की (FICCI) के अध्यक्ष सिद्धार्थ बिड़ला (Sidharth Birla) ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट के जरिये वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पृष्ठभूमि निर्धारित की है। सभी प्रमुख तत्वों का आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में छोटी और लंबी अवधि दोनों तरह के मिले-जुले कदम उठाये गये हैं। 

फिक्की अध्यक्ष ने कहा कि वित्त मंत्री ने बड़ी ही मुश्किल स्थिति में बजट पेश किया है। ऐसी ढ़ेरो प्रगतिशील घोषणाएँ हैं, जो अगले दो-तीन सालों में विकास बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभायेगी। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख