शेयर मंथन में खोजें

मई 2014 में आईआईपी (IIP) दर बढ़ कर 4.7%

मई 2014 में भारत के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन) दर ने रफ्तार पकड़ी है।

इस दौरान देश की आईआईपी दर बढ़ कर 4.7% रही है, जो अक्टूबर 2012 के बाद सबसे ज्यादा रही है। इस तरह यह 19 महीने के सबसे उच्चतम स्तर पर है।

अप्रैल 2014 में आईआईपी दर 3.4% दर्ज की गयी थी। 

इस बार खनन क्षेत्र का उत्पादन 1.2% से बढ़ कर 2.7% रहा है। अप्रैल 2014 की तुलना में मई 2014 में कैपिटल गुड्स का उत्पादन -15.7% से घट कर 4.5% पर रहा है।

महीने दर महीने आधार पर मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन बढ़ने की दर 2.6% से 4.8% पर पहुँच गयी है। हालाँकि, बिजली उत्पादन दर घट कर 6.3% हो गयी है। जो अप्रैल 2014 में 11.9% रही थी। इस दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का उत्पादन -7.6% से बढ़ कर 3.2% रही है।(शेयर मंथन, 12 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!