शेयर मंथन में खोजें

जून 2014 में खुदरा महँगाई (Retail Inflation) दर घट कर 7.31%

जून 2014 में खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई (Inflation) दर 30 महीने के निचले स्तर पर रही है।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक जून 2014 में खुदरा महँगाई घट कर 7.31% पर आ गयी है, जबकि मई 2014 में यह दर 8.28% थी। खाद्य पदार्थों जैसे सब्जियों, अनाजों और माँस आदि की कीमतों में कमी से यह गिरावट दर्ज की गयी है। 

माह-दर-माह आधार पर शहरी क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 7.55% से घट कर 6.82% रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुदरा महँगाई दर 8.86% से घट कर 7.72% रही है। 

जून 2014 में खाद्य महगाई दर घट कर 7.9% हो गयी है, जबकि मई 2014 में यह 9.56% दर्ज हुई थी। इस दौरान सब्जियों के दाम पिछले महीने की तुलना में 15.27% से घट कर 8.73% रहे हैं। मई 2014 में 23.17% की तुलना में जून 2014 में फलों के दाम घट कर 20.64% रहे। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख