शेयर मंथन में खोजें

जून में देश का व्यापार घाटा (Trade Deficit) बढ़ कर 11 महीने के उच्च स्तर पर

जून 2014 में भारत के व्यापार घाटे (Trade Deficit) में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

मई 2014 के 11.23 अरब डॉलर के मुकाबले जून 2014 में देश का व्यापार घाटा बढ़ 11.76 अरब डॉलर हो गया है। जून में व्यापार घाटा 11 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

हालाँकि जून 2014 में देश का आयात मामूली गिर कर 38.24 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले माह यह 39.23 अरब डॉलर दर्ज किया गया था। वहीं इस दौरान देश का निर्यात 10% बढ़ कर 26.48 अरब डॉलर रहा, जो बीते माह 28 अरब डॉलर रहा था। 

मई 2014 में सोने का आयात 2.19 अरब डॉलर से बढ़ कर 3.1 अरब डॉलर रहा। हालाँकि जून 2014 में चांदी का आयात 4.1 अरब डॉलर से घट कर 2.1 अरब डॉलर रहा। इस दौरान कच्चे तेल का आयात पिछली बार के 14.46 अरब डॉलर के मुकाबले घट कर 13.3 अरब डॉलर दर्ज हुआ है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!