शेयर मंथन में खोजें

एसीसी के शेयरों में कमजोरी

एसीसी द्वारा अपने एक उत्पादन संयंत्र को 15 दिनों के लिए बंद करने के निर्णय के बाद आज इसके शेयरों में गिरावट का रुख है। बीएसई में दिन के कारोबार में 508.50 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर 1.49 बजे कंपनी का शेयर भाव 4.6% की गिरावट के साथ 511 रुपये पर था।

देश की सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी एसीसी को सीमेंट की माँग में आयी कमी के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में स्थित इस उत्पादन संयंत्र के संदर्भ में यह निर्णय लेना पड़ा है। अभी कुछ ही दिन पहले कंपनी ने अपनी एक सब्सिडियरी से 25% कर्मचारियों को निकाल दिया था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख