शेयर मंथन में खोजें

सिंडीकेट बैंक (Syndicate Bank) के सीएमडी एसके जैन (SK Jain) गिरफ्तार

सिंडीकेट बैंक (Syndicate Bank) के चेयरमैन व मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीबीआई (CBI) ने रिश्वत के आरोप में सिंडीकेट बैंक के चेयरमैन सुधीर कुमार जैन (Sudhir Kumar Jain) सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है। सीबीआई ने एसके जैन के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में केस दर्ज किया है। सीबीआई ने बैंगलुरु, भोपाल, दिल्ली और मुंबई में लगभग 20 जगहों पर छापेमारी कर 50 लाख रुपये भी जब्त किये हैं।

गौरतलब है कि एसके जैन ने पिछले साल 8 जुलाई से सिंडिकेट बैंक में पद्भार सँभाला था। बैंकिंग जगत में ये 26 वर्षों से कार्यरत हैं।(शेयर मंथन, 02 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख