शेयर मंथन में खोजें

बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुए एशियाई बाजार

बुधवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई शेयर बाजार बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहे। हांगकांग के शेयर सूचकांक हैंग सेंग में 2.1% की मजबूती रही, जबकि जकार्ता कंपोजिट सूचकांक में 1.5% से अधिक की बढ़त दर्ज की गयी।

निक्केई, कॉस्पी और ताईवान वेटेड भी हरे निशान में बंद हुए, हालांकि इनकी मजबूती 1% से कम ही रही। शंघाई कंपोजिट सपाट बंद हुआ। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक में हल्की कमजोरी रही। यूरोपीय शेयर बाजारों में बुधवार के शुरुआती कारोबार में गिरावट दिख रही है। भारतीय समयानुसार 3.15 बजे एफटीएसई 100, डैक्स और कैक 40 सूचकांकों में 1.4-1.6% की कमजोरी है।   

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!