शेयर मंथन में खोजें

जून 2014 में आईआईपी (IIP) दर घट कर 3.4%

जून 2014 में भारत के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन) दर ने निराश किया है।

इस दौरान देश की आईआईपी दर घट कर 3.4% रही है, जबकि मई 2014 में आईआईपी दर 4.7% दर्ज की गयी थी। 

इस बार खनन क्षेत्र का उत्पादन 2.7% से बढ़ कर 4.3% रहा है। मई 2014 की तुलना में जून 2014 में कैपिटल गुड्स का उत्पादन 4.5% से बढ़ कर 23% पर रहा है।

महीने दर महीने आधार पर मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन बढ़ने की दर 4.8% से घट कर 1.8% पर पहुँच गयी है। वहीं, बिजली उत्पादन दर बढ़ कर 15.7% हो गयी है। मई 2014 में यह दर 6.3% रही थी। इस दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का उत्पादन 3.2% से घट कर -23.4% रही है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!