शेयर मंथन में खोजें

जुलाई 2014 में महँगाई दर घट कर 5.19%

जुलाई 2014 में महँगाई दर पाँच महीने के निचले स्तर पर रही है। 

जुलाई 2014 में महँगाई दर घट कर 5.19% रही है, जबकि जून 2014 में महँगाई दर 5.43% दर्ज की गयी थी। इस तरह इसमें 0.25% की गिरावट आयी है। 

जुलाई महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर गिर कर 7.40% रही है। बीते महीने यह दर 8.14% थी।

आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 6.84% से घट कर 6.78% हो गयी है। हालाँकि, मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर बढ़ कर 3.67% पर आ गयी है। जून 2014 में यह 3.61% दर्ज हुई थी।

जून 2014 में ईंधन समूह की महँगाई दर 9.04% से घट कर 7.40% पर रही है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!