शेयर मंथन में खोजें

एयरएशिया इंडिया (AirAsia India) : 600 रुपये में यात्रा का ऑफर

स्पाइसजेट (Spicejet) के बाद एयरएशिया इंडिया (AirAsia India) नया आकर्षक ऑफर लेकर आया है।

एयरएशिया सिर्फ 600 रुपये में ग्राहकों को हवाई यात्रा का ऑफर दे रहा है। 31 अगस्त 2014 तक बुकिंग करने पर ही इस ऑफर के तहत यात्रा का लाभ उठाया जा सकता है। इस विशेष ऑफर के तहत 26 अक्टूबर 2014 से लेकर 24 अक्टूबर 2015 के बीच ही यात्रा की जा सकती है।

इस ऑफर के तहत बैंगलुरु से चेन्नई और कोच्चि तक का किराया 600 रुपये है। बैंगलुरु से गोवा के लिए 900 और बैंगलुरु से चंडीगढ़ और जयपुर रूट के लिए यह 1,900 रुपये से शुरू है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख