शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में जीडीपी (GDP) की विकास दर बढ़ कर 5.7%

 केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (सीएसओ) ने देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के ताजा आँकड़े जारी कर दिये हैं। 

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में देश की जीडीपी विकास दर बढ़ कर 5.7% रही है। जो कि ढ़ाई वर्षों के उच्चतम स्तर पर है। कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में देश की विकास दर 4.6% दर्ज हुई थी। वहीं पिछले साल की समान तिमाही में यह 4.7% रही थी।

खनन और उत्पादन क्षेत्र के प्रदर्शन में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था में यह वृद्धि हुई है।

इस दौरान मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की विकास दर बढ़ कर 3.5% रही है। जो पिछले साल की इसी तिमाही में -1.2% थी। वार्षिक आधार पर माइनिंग क्षेत्र की विकास दर भी -3.9% से बढ़ कर 2.1% हो गयी है। कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में कृषि क्षेत्र की विकास दर 3.8% रही है, जो पिछली तिमाही में 6.3% दर्ज की गयी थी। इस दौरान कंस्ट्रक्शन (निर्माण) क्षेत्र की दर बढ़ कर 4.8% रही है, जबकि पिछली तिमाही में इसकी वृद्धि दर 0.7% रही थी। 

अप्रैल-जून 2014-15 तिमाही में उद्योग क्षेत्र 4.2% की दर से बढ़ा है, जबकि जनवरी-मार्च 2013-14 तिमाही में यह -0.19% दर्ज हुआ था। इस दौरान सेवा क्षेत्र में मामूली 6.8% की वृद्धि दर्ज की गयी है, जबकि पिछली तिमाही में यह 6.4% रही थी। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!