शेयर मंथन में खोजें

अगस्त 2014 में कारों की बिक्री 15% बढ़ी : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी किये गये ताजा आँकड़ों के मुताबिक अगस्त 2014 में घरेलू बाजार में यात्री कारों (Passenger Cars) की बिक्री बढ़ी है। 

अगस्त 2014 में कारों की बिक्री 15% बढ़ कर 1,53,758 रही है, जबकि अगस्त 2013 में 1,33,513 कारें बिकी थी। इस दौरान घरेलू बाजार में मोटरसाइकिल की बिक्री 14% बढ़ कर 9,10,312 हो गयी है, जो अगस्त 2013 में 7,95,411 दर्ज हुई थी। इस दौरान दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 19% बढ़ कर 13,45,506 रही है, जो बीते साल की समान अवधि में 11,28,631 रही थी।

अगस्त 2014 में व्यावसायिक वाहनों की कुल बिक्री 6% बढ़ कर 48,473 रही है, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 51,344 रही थी। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख