शेयर मंथन में खोजें

जून में आयेगा एमएंडएम का सस्ता ट्रैक्टर

ऐसी खबर है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा का कम मूल्य वाला ट्रैक्टर अगले साल जून तक बाजार में आ जायेगा। जानकार महिंद्रा एंड महिंद्रा के इस ट्रैक्टर को छोटी जोतों वाले किसानों के लिए काफी उपयोगी मान रहे हैं। आमतौर पर ट्रैक्टरों की कीमत 3 लाख रुपये के आसपास से शुरू होती है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस ट्रैक्टर का मूल्य 1.5 लाख रुपये से थोड़ा अधिक रखा जायेगा। 

हालांकि कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के मद्देनजर कंपनी इस बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं ले सकी है। बीएसई में आज के कारोबार में एक समय 319 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद 12.28 बजे कंपनी का शेयर भाव 2.4% की बढ़त के साथ 311.25 रुपये था। इस समय बीएसई ऑटो सूचकांक 0.91% की मजबूती पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख