शेयर मंथन में खोजें

सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में तेजी

कल 30% से अधिक की गिरावट की झेल चुके सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में आज तेजी का रुख है। आज के कारोबार में 180 रुपये का उच्चतम स्तर छूने के बाद 12.48 बजे बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 6.52% की बढ़त के साथ 168.35 रुपये पर था, जबकि इस समय बीएसई आईटी सूचकांक 3.8% की मजबूती पर था।

बाजार विशेषज्ञ पी के अग्रवाल का मानना है कि यह तकनीकी उछाल से अधिक कुछ भी नहीं है। सत्यम का प्रदर्शन बेहतर तब माना जाता, जब कल के कारोबार में 30% से अधिक गिरने के बाद इसमें 15-20% की उछाल आती। बाजार विशेषज्ञ नीरज दीवान इस उछाल को निचले भावों पर खरीद का नतीजा करार दे रहे हैं। इनके विचार में यह तेजी इस उम्मीद में भी है कि आगे से सत्यम के प्रवर्तक ऐसा नहीं करेंगे।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख