शेयर मंथन में खोजें

उच्चतम न्यायालय (SC) : 214 कोयला ब्लॉक (Coal Block) आवंटन रद्द

कोयला ब्लॉक आवंटन मामले पर उच्चतम न्यायालय (SC) ने कोयला कंपनियों को जोरदार झटका दिया है।

न्यायालय ने चार सरकारी कोयला ब्लॉक छोड़ कर सभी कोयला ब्लॉको को रद्द कर दिया है। वर्ष 1993 के बाद से आवंटित किये गये 214 कोयला ब्लॉकों को रद्द किया गया है। जिन चार कोयला ब्लॉकों को राहत दी गयी है। उनमें दो एनटीपीसी (NTPC) और सेल (SAIL) को आवंटित हैं, जबकि अन्य दो अल्ट्रा मेगा पावर परियोजनाओं के लिए आवंटित की गयी थी।

कंपनियों पर 295 रुपये प्रति मेगा टन की दर से जुर्माना भी लगाया है। ये रद्द किये गये कोल ब्लॉक बिना नीलामी के सरकारी कोयला कंपनियों को दिये जा सकते हैं। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख