शेयर मंथन में खोजें

महँगाई दर में अच्छी कमी, घट कर 7% के नीचे

महँगाई दर में गिरावट का सिलसिला बदस्तूर जारी है। आज जारी आँकड़ों के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर 6 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में गिर कर 6.84% रह गयी है। इसके ठीक पिछले हफ्ते में यह 8% पर थी। तेल की कीमतों में कमी का महँगाई दर में आयी इस गिरावट के पीछे मुख्य योगदान है।

नवंबर के पहले हफ्ते से ही लगातार महँगाई दर में नरमी आ रही है। यह 1 नवंबर 2008 को समाप्त हुए सप्ताह में सबको चौंकाते हुए 10.72% से घट कर 8.98% पर आ गयी थी। उसके बाद से तकरीबन हर हफ्ते यह कुछ नीचे आती रही है। इस हफ्ते भी महँगाई दर में सीधे 1.16% अंक की कमी ने सबको चौंकाया है। विश्लेषकों का आम तौर पर अनुमान था कि इस हफ्ते यह लगभग 7.5% के आसपास रहेगी। उम्मीद से ज्यादा नरमी आने का सीधा असर आज शेयर बाजार पर भी दिखा है और इन आँकड़ों के सामने आने के बाद से सेंसेक्स और निफ्टी लगातार मजबूती हासिल कर रहे हैं। आज सुबह बाजार में कुछ समय के लिए कमजोरी भी दिखी थी और सेंसेक्स ने 9,633 का निचला स्तर छुआ था, लेकिन दोपहर करीब 1.45 बजे सेंसेक्स 243 अंक या 2.5% की उछाल के साथ 9,958 पर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!