शेयर मंथन में खोजें

सितंबर 2014 में कारों की बिक्री मामूली घटी : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी किये गये ताजा आँकड़ों के मुताबिक सितंबर 2014 में घरेलू बाजार में यात्री कारों (Passenger Cars) की बिक्री मामूली घटी है।

इस दौरान घरेलू बाजार में कार की बिक्री साल-दर-साल 1% घट कर 1,54,882 हो गयी है। सितंबर 2013 में घरेलू बाजार में 1,56,494 कारों की बिक्री हुई थी। इस दौरान व्यावसायिक वाहनों (Commercial Vehicles) की बिक्री 9% बढ़ कर 56,140 हो गयी है। सितंबर में मोटरसाइकिलों (Motorcycles) की बिक्री साल-दर-साल 19% बढ़ कर 10,56,509 रही है। पिछले साल के इसी महीने में 8,85,309 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी।

इस दौरान दोपहिया वाहनों (Two-wheeler sales) की बिक्री 24% बढ़ कर 15,67,351 रही है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख