शेयर मंथन में खोजें

सितंबर 2014 में खुदरा महँगाई (Retail Inflation) अब तक के निचले स्तर पर

सितंबर 2014 में खुदरा महँगाई दर में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज हुई है।

सितंबर में खुदरा महँगाई दर घट कर 6.46% रही है, जो वर्ष 2012 में खुदरा महँगाई के आँकड़े जारी किये जाने के बाद अब तक का सबसे निचला स्तर है। 

अगस्त महीने में खुदरा महँगाई दर 7.73% थी। अगस्त की खुदरा महँगाई दर 7.8% से संशोधित होकर 7.73% हो गयी थी। वहीं, सितंबर 2013 में खुदरा महँगाई दर 9.84% दर्ज हुई थी। खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी से खुदरा महँगाई दर में गिरावट आयी है।

माह-दर-माह आधार पर सितंबर में खाद्य महँगाई दर 9.35% से घट कर 7.67% हो गयी है। इस दौरान सब्जियों की महंगाई दर 15.15% से घट कर 8.59% रही। अगस्त 2014 में कोर महँगाई दर 6.9% की तुलना में सितंबर में घट कर 5.9% हो गयी है। सितंबर में ईंधन, बिजली की महँगाई दर 4.15% से घट कर 3.45% रही।

माह-दर-माह आधार पर सितंबर में ग्रामीण इलाकों की महँगाई दर 8.35% से घट कर 6.68% रही, जबकि शहरी इलाकों में महँगाई दर 7.04% से घट कर 6.34% रही। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख