शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में रही मजबूती

गुरुवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती दर्ज की गयी। एशियाई बाजारों में आयी इस बढ़त की अगुवाई चीन के शंघाई कंपोजिट ने की, जिसमें करीब 2% की मजबूती रही। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक में 1.1% की बढ़त दर्ज की गयी, जबकि ताइवान वेटेड सूचकांक 1% चढ़ने के बाद बंद हुआ। 

निक्केई, कॉस्पी और हैंग सेंग सूचकांक भी हरे निशान में बंद हुए, हालांकि इनकी बढ़त अधिक नहीं रही। जकार्ता कंपोजिट सूचकांक 0.90% की कमजोरी दर्ज करने के बाद बंद हुआ। उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में गुरुवार के शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख दिख रहा है। एफटीएसई 100 और डैक्स सूचकांक में 0.5-1% की बढ़त है, जबकि कैक 40 में हल्की गिरावट है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!