शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर 2014 में महँगाई (Inflation) दर पाँच साल के निचले स्तर पर

सरकार ने अक्टूबर 2014 महीने के महँगाई (Inflation) दर के आँकड़े पेश कर दिये हैं।

इस दौरान महँगाई दर पाँच साल के निचले स्तर पर रही है।

अक्टूबर 2014 में महँगाई दर घट कर 1.77% रही है, जो सितंबर 2014 में 2.38% दर्ज की गयी थी। महँगाई दर में यह गिरावट खाद्य और ईंधन कीमतों में कटौती की वजह से हुई है।

पिछले महीने के मुकाबले आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 2.18% से घट कर 1.43% हो गयी है। मई 2014 से ही खाद्य महँगाई दर में गिरावट जारी है। मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर 2.84% से घट कर 2.43% पर आ गयी है।

अक्टूबर 2014 में ईंधन समूह की महँगाई दर 1.33% से घट कर 0.43% पर रही है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!