शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर 2014 में व्यापार घाटा (Trade Deficit) घट कर 13.3 अरब डॉलर

अक्टूबर 2014 में देश के व्यापार घाटे (Trade Deficit) में 5.04% की गिरावट आयी है। 

इस दौरान देश का व्यापार घाटा घट कर 13.3 अरब डॉलर रहा है, जबकि सितंबर महीने में देश को 14.2 अरब डॉलर का घाटा हुआ था। अक्टूबर 2013 में यह 10.5 अरब डॉलर दर्ज किया गया। बीते महीने निर्यात और आयात घटने से देश का व्यापार घाटा घटा है। 

सितंबर 2014 में 43.2 अरब डॉलर की तुलना में अक्टूबर में आयात घट कर 39.4 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान निर्यात 8% घट कर 26.09 अरब डॉलर रहा है, जो सितंबर में 28.9 अरब डॉलर रहा था। 

इस दौरान सोने का आयात लगभग 280% बढ़ कर 4.17 अरब डॉलर रहा है, जबकि पिछली बार यह 1.09 अरब डॉलर रहा था।अक्टूबर 2014 में तेल का आयात घट कर 12.36 अरब डॉलर रहा है, जो सितंबर 2014 में 14.5 अरब डॉलर दर्ज हुआ था। 

मौजूदा वित्तीय वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान देश का निर्यात 5% बढ़ कर 189.79 अरब डॉलर रहा है, जबकि आयात 2% बढ़ कर 273.55 अरब डॉलर दर्ज हुआ। इन सात महीनों की अवधि के दौरान व्यापार घाटा 83.75 अरब डॉलर रहा है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!