शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस फिसला, एशियाई बाजारों में गिरावट

खराब आँकड़ों के आने का क्रम जारी रहने से अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख बरकरार है। गुरुवार को डॉव जोंस में 219 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। शुक्रवार की सुबह एशियाई बाजारों में कमजोरी दिख रही है।

विभिन्न कंपनियों के खराब नतीजों के अनुमानों और उनके द्वारा नौकरियों में कटौती की घोषणाओं के सिलसिले ने गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों की निराशा को बढ़ा दिया। स्टैंडर्ड एंड पुअर द्वारा जनरल इलेक्ट्रिक और जीई कैपिटल की रेटिंग को घटा कर नकारात्मक कर दिये जाने ने आग में घी का काम किया, फलस्वरूप डॉव जोंस में 2.49% की गिरावट दर्ज की गयी। श्रम विभाग के आँकड़ों के अनुसार बेरोजगारी के दावे पिछले हफ्ते दर्ज किये गये पिछले 26 सालों के सबसे उच्चतम स्तर के आसपास हैं। ऊर्जा व्यय में कमी की चिंताओं के बीच नाइमेक्स में कच्चे तेल का भाव कल के कारोबार में एक समय 36 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चला गया था। बाद में इसकी गिरावट में कमी आयी और यह 36.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद होने में सफल रहा।
शुक्रवार की सुबह एशियाई बाजारों में गिरावट दिख रही है। भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे हैंग सेंग में करीब 2.5% की कमजोरी है। ताइवान वेटेड, निक्केई, शंघाई कंपोजिट, जकार्ता कंपोजिट और स्ट्रेट्स टाइम्स सभी लाल निशान में हैं, लेकिन इनकी गिरावट 1% से कम है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 25-30 अंक नीचे 3,030-35 के आसपास चल रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!