शेयर मंथन में खोजें

बैंक और रियल एस्टेट शेयरों से उम्मीद

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

वैश्विक संकेत चाहे जैसे भी हों, आज भारतीय शेयर बाजारों के मजबूत खुलने की संभावना है। ब्याज दरों में कटौती की संभावना से बाजार में उत्साह है। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से रेट-सेंसेटिव (ब्याज दरों से प्रभावित होने वाले) क्षेत्रों का प्रदर्शन बेहतर रहने की संभावना है।


साथ ही दूसरी राहत योजना के आने की भी उम्मीद दिख रही है, जिसका बाजार की भावना पर सकारात्मक असर होगा। आज बैंकिंग और रियल एस्टेट क्षेत्रों के अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना दिख रही है। हालांकि निवेशकों के लिए बेहतर यह है कि वे अभी इंतजार करें और जनवरी के महीने में बाजारों में गिरावट आने के बाद लंबी अवधि के लक्ष्यों को ध्यान में रख कर नया निवेश करें।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख