शेयर मंथन में खोजें

सोना आयात पर 80:20 नियम हटने से राहत : जीजेएफ (GJF)

ऑल इंडिया जेम्स ऐंड ज्वेलरी फेडरेशन (GJF) ने सरकार द्वारा सोने के आयात पर 80:20 नियम को खत्म करने के फैसले का स्वागत किया है।

फेडरेशन के मुताबिक सरकार के इस फैसले से उन सभी लोगों को राहत मिली है, जो शादी के मौसम में सोने और गहनों की खरीदारी कर रहे हैं। जेम्स ऐंड ज्वेलरी फेडरेशन ने सोने की तस्करी को रोकने के लिए सरकार से आयात शुल्क में कटौती की भी माँग की है। इसके साथ ही जीजेएफ ने राष्ट्रीय स्वर्ण निवेश के जरिये तीन साल के भीतर 1,000 से 1,500 टन की कीमत से देश में अनुपयोगी सोने को भी उपयोग में लाने का प्रस्ताव रखा था, जिससे कि चालू खाता घाटा (कैड) कम किया जा सके।  

संघ ने इस क्षेत्र के प्रतिनिधित्व के लिए एक केंद्रीय (नोडल) मंत्रालय की स्थापना की भी माँग की थी। संघ ने प्रधानमंत्री से अपने 'मेक इन इंडिया' पहल में जेम्स ऐंड ज्वेलरी क्षेत्र को भी शामिल किये जाने का आग्रह किया है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख