शेयर मंथन में खोजें

चालू खाता घाटा (CAD) बढ़ कर 10.1 अरब डॉलर

कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में देश का चालू खाता घाटा (CAD) बढ़ा है।

इस दौरान देश का चालू खाता घाटा बढ़ कर जीडीपी का 2.1% हो गया है। वहीं मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी का चालू खाता घाटा 1.7% दर्ज हुआ था।

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में देश का चालू खाता घाटा 10.1 अरब डॉलर रहा, जो पिछली तिमाही में 7.8 अरब डॉलर था। सोने का आयात बढ़ने और निर्यात में कमी आने से व्यापार घाटा बढ़ा है, जिससे चालू खाता घाटे में भी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सालाना आधार पर देश का आयात बढ़ कर 4.8% से बढ़ कर 8.1% रहा, जबकि निर्यात 11.9% से घट कर 4.9% रहा। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख