शेयर मंथन में खोजें

नवंबर 2014 में खुदरा महँगाई (Retail Inflation) रिकॉर्ड निचले स्तर पर

नवंबर 2014 में खुदरा महँगाई दर के आँकड़ों ने एक बार फिर राहत दी है। 

खाद्य पदार्थों के सस्ते होने की वजह से लगातार पाँचवें महीने खुदरा महँगाई दर में गिरावट आयी है।

इस दौरान खुदरा महँगाई दर घट कर 4.38% रही है, अक्टूबर 2014 में खुदरा महँगाई दर 5.52% रही है, जबकि नवंबर 2013 में यह दर 11.16% दर्ज हुई थी। 

माह-दर-माह आधार पर नवंबर में खाद्य महँगाई दर 5.59% से घट कर 3.14% हो गयी है। इस दौरान सब्जियों की महंगाई दर 1.45% से घट कर 10.9% रही। नवंबर में ईंधन, बिजली की महँगाई दर 3.29% से घट कर 3.27% रही।

माह-दर-माह आधार पर नवंबर में ग्रामीण इलाकों की महँगाई दर 5.52% से घट कर 4.09% रही, जबकि शहरी इलाकों में महँगाई दर 5.55% से घट कर 4.69% रही। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख