शेयर मंथन में खोजें

महँगाई दर घटना अच्छा संकेत : फिक्की (FICCI)

उद्योग मंडल फिक्की (FICCI) ने महँगाई दर में गिरावट को सकारात्मक संकेत बताया है।

फिक्की के अध्यक्ष सिद्धार्थ बिड़ला (Sidharth Birla) के मुताबिक पिछले चार-पाँच महीनों से महँगाई और खुदरा महँगाई दर आँकड़ों में लगातार गिरावट कीमतों के स्थिरीकरण की दिशा में सकारात्मक संकेत हैं। हालाँकि महँगाई को अच्छी तरह से काबू में किया गया है लेकिन मैन्युफैक्चरिंग विकास दर में तेज गिरावट चिंता का विषय है। इसे जल्द से जल्द काबू में किये जाने की जरूरत है। कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के आँकड़ों से लगातार माँग में कमजोरी लक्षित हुई है।

इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर रिकवरी में भी कमजोरी बनी हुई है और यह हमारे निर्यात विकास दर से साफ पता चलती है, जो पिछले कुछ महीनों में घटी है। मौजूदा स्थिति में ब्याज दरों में कटौती से घरेलू माँग को कम से कम बढ़ावा मिलेगा। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख