शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजारों में बढ़त

2.42: भारतीय शेयर बाजारों में इस समय मजबूती का रुख है। सेंसेक्स में 112 अंकों की बढ़त है और यह 10,188 पर है। निफ्टी 43 अंकों की मजबूती के साथ 3,104 पर है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में करीब 11% की बढ़त है। बीएसई आईटी सूचकांक में गिरावट है। डीएलएफ में 10.54%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 7.2%, टाटा पावर में 5.6% और रिलायंस इन्फ्रा में 5.4% की मजबूती है। टाटा मोटर्स, जयप्रकाश एसोसिएट्स, रिलायंस कम्युनिकेशंस और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 4% से अधिक बढ़त है। सत्यम कंप्यूटर्स में 4.75% और ओएनजीसी में 2.3% की गिरावट है।

12.18: भारतीय शेयर बाजारों ने अपनी बढ़त गँवा दी है और लाल निशान में चले गये हैं। इस समय सेंसेक्स में 35 अंकों की गिरावट है और यह 10,041 पर है। निफ्टी 3 अंकों की कमजोरी के साथ 3,058 पर है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 5.67% की बढ़त है। बीएसई आईटी, तेल-गैस, बैंकिंग और टीईसीके सूचकांक में गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, डीएलएफ, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील में 3-7.5% मजबूती है। ओएनजीसी और सत्यम कंप्यूटर्स में 2.9% से अधिक गिरावट है।

10.54: हालांकि कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की कमजोर शुरुआत हुई, लेकिन ब्याज दरों में संभावित कटौती और राहत पैकेज की आहट इस कमजोरी पर भारी पड़ते दिख रहे हैं और बाजारों में मजबूती बढ़ने लगी है। इस समय सेंसेक्स 81 अंक ऊपर 10,157 पर है, जबकि निफ्टी 26 अंक की बढ़त के साथ 3,087 पर है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1.5% से अधिक मजबूती है। बीएसई में आईटी और तेल-गैस सूचकांकों को छोड़ कर शेष सभी सूचकांक हरे निशान में हैं। रियल्टी सूचकांक में करीब 5% की बढ़त है। मारुति सुजुकी, टाटा स्टील और डीएलएफ में 4-5% की मजबूती दिख रही है। ओएनजीसी में 3% से अधिक गिरावट है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!