शेयर मंथन में खोजें

सेबी (SEBI) : धोखाधड़ी के आरोप में 260 इकाईयों पर रोक

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने 260 इकाईयों पर पाबंदी लगायी है।

सेबी ने शेयर बाजार का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर 260 लोगों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर पाबंदी लगायी है। इन लोगों ने 2012 और 2014 के दौरान लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के जरिये गैरकानूनी तरीके से लगभग 480 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। 

सेबी ने 155 लोगों पर फर्स्ट फाइनेंशियल सर्विसेज (First Financial Services) के शेयरों में धोखाधड़ी करके 177 करोड़ रुपये जुटाने के लिए रोक लगायी है। वहीं, साल 2012 में रैडफोर्ड ग्लोबल (Redford Global) के शेयर से भी गलत तरीके से 313 करोड़ रुपये जुटाने की लिए अन्य 108 लोगों पर पाबंदी लगायी है। सेबी ने फर्स्ट फाइनेंशियल और रेडफोर्ड ग्लोबल और इनके प्रोमोटरों पर भी रोक लगायी है। 

सेबी के इस फैसले के बाद अब ये लोग शेयर बाजार में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी रूप में कारोबार नहीं कर सकेंगे। सेबी के अगले आदेश तक इन सभी लोगों (शामिल दो कंपनियाँ भी) पर पाबंदी जारी रहेगी। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!