शेयर मंथन में खोजें

आलोक बी श्रीराम (Alok B Shriram) बने पीएचडी चैंबर (PHD Chamber) के 110वें अध्यक्ष

आलोक बी श्रीराम (Alok B Shriram) ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (PHD Chamber of Commerce & Industry) के नये अध्यक्ष का पद्भार सँभाल लिया है। 

डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज (DCM Shriram Industries) के उप प्रबंध निदेशक आलोक श्रीराम पीएचडी के 110वें अध्यक्ष बने हैं। हालाँकि पीएचडी के अध्यक्ष के साथ ही वह श्रीराम समूह से जुड़े रहेंगे। आलोक श्रीराम डीसीएम हूंदै के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भी हैं। इन्हें औद्योगिक फाइबर, चीनी, केमिकल्स, इंजीनियरिंग और फैब्रिकेशन और टेक्सटाइल्स क्षेत्र में काफी अनुभव है। 

आलोक नेशनल एसोसिएशन फॉर क्वालिटी ऐंड रिलायबिलिटी के पूर्व अध्यक्ष हैं। यह सीसीआई (CCI), एएमएफआईआई (AMFII) के सदस्य और टेक्सटाइल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य भी हैं। इन्होंने उत्तरी भारत टेक्सटाइल्स रिसर्च की अध्यक्षता भी की है और यह उत्तरी भारत टेक्सटाइल्स मिल एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख